scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशझारखंड में 145 मामलों में वांछित माओवादी कमांडर का आत्मसमर्पण

झारखंड में 145 मामलों में वांछित माओवादी कमांडर का आत्मसमर्पण

Text Size:

रांची, चार मई (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को भाकपा माओवादी के 15 लाख रुपये के इनामी क्षेत्रीय कमांडर इंदल गंझु उर्फ ललन गंझु ने पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कमांडर इंदल के खिलाफ चतरा, पलामू, हजारीबाग, बिहार के गया और औरंगाबाद में कुल 145 बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रांची स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) ए वी होमकर सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष इंदल ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण कर दिया और सबके सामने कबूला कि वास्तव में बिहार में एक भूमि विवाद के चलते वह नक्सलियों के साथ हो लिया था।

कार्यक्रम में होमकर ने कहा कि इंदल का समर्पण सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है।

इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक वीके बिरदी ने कहा कि हाल ही में चतरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के परिणामस्वरूप इंदल को मजबूरी में आत्मसमर्पण करना पड़ा।

चतरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच बड़े नक्सली कमांडर मारे गये थे।

भाषा इन्दु रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments