scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएसई ने निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं में निवेश से आगाह किया

एनएसई ने निवेशकों को रिटर्न की गारंटी देने वाली योजनाओं में निवेश से आगाह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को तीन लोगों की गारंटीशुदा रिटर्न वाली निवेश योजनाओं में निवेश के प्रति आगाह किया है।

एनएसई ने सोमवार को यह परामर्श तीन व्यक्तियों वीना (एल्गो मास्टर से संबद्ध), अंकिता मिश्रा और विशाल द्वारा ऐसी योजनाओं की पेशकश के बाद जारी किया है।

एनएसई ने बयान में कहा कि ये व्यक्ति न तो सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं और न ही एनएसई के किसी पंजीकृत सदस्य की ओर से अधिकृत हैं।

इसके अलावा, एनएसई ने निवेशकों से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड को किसी के साथ साझा नहीं करने को भी कहा है।

भाषा रिया अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments