नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने पांच साल से अधिक समय से लटके मामलों का निस्तारण करने के लिए उनकी जांच शुरू की है।
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 31 मार्च तक एसीबी के पास 169 मामले लंबित थे तथा 22 अगस्त तक ये मामले 178 थे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल एसीबी को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 19 के तहत तीन मामले मिले और एक का निस्तारण किया गया।
एसीबी ने एक बैठक में उपराज्यपाल वी के सक्सेना को बताया कि उसने पांच साल में 15 मामलों का निस्तारण किया है।
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
