जयपुर, छह अप्रैल (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के तेज दफ्तार से चल रही कार ने एक भारी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के जांच अधिकारी चंदूलाल ने बताया कि आमजरा पुलिया के ऊपर एक कार ने भारी वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार गुजरात के अमरेली निवासी किशोर भाई वडालिया (45) और प्रतीक टांक (28) की मौत हो गई जबकि पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति सुरक्षित बच गया।
उन्होंने बताया कि तीनों जयपुर से अमरेली जा रहे थे।
चंदूलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
