scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशठाणे में व्यक्ति ने अपनी दुकान में आत्महत्या की

ठाणे में व्यक्ति ने अपनी दुकान में आत्महत्या की

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर इलाके में स्थित हार्डवेयर की एक दुकान के मालिक (43) ने अपनी दुकान में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बदलापुर पुलिस थाना से एक अधिकारी ने बताया कि कुछ ग्राहकों ने रविवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे व्यक्ति का शव दुकान में लगे पंखे से, फंदे पर लटकते देखा और पुलिस को सूचित किया। व्यक्ति की पहचान चोगाराम चौधरी के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments