गुरुग्राम (हरियाणा), दो अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को सदर बाजार और पुराना रेलवे रोड इलाके में बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कहा कि पता चला है कि भगवा रंग के कपड़े पहने कुछ लोगों ने पुराने रेलवे रोड पर एक मस्जिद के पास ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के नारे लगाए। जुलूस रविवार दोपहर सेक्टर-5 से शुरू हुआ।
पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, जिसके लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए तलवारें भी लहराईं।
प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
भाषा जोहेब शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
