scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशदिल्ली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली में एक युवक की चाकू मारकर हत्या

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके तीन रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार शाम हुई थी।

पुलिस शिकायत के अनुसार काम से लौटते समय करण (22) का प्रेम नगर में अपने घर के निकट कुछ लोगों से मामूली बात पर झगड़ा हो गया।

शिकायत के अनुसार इसके बाद उस पर डंडों से हमला कर दिया गया और जब उसके परिवार वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई की गई।

परिवार के एक सदस्य ने कहा कि हाथापाई के दौरान हमलावरों ने करण पर चाकू से 10 बार वार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करण की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि उसने घटना के संबंध में पांच आरोपियों सोनू (30), शिवम (22), दीपक (22), जसविंदर (20) और पिंटू (18) को गिरफ्तार किया है जबकि 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा गया है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments