scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गई

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली और असम में असमिया पत्रकारों को मिले एक ऑडियो संदेश के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ऑडियो संदेश में खुद को प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ का सदस्य बताने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू नामक व्यक्ति ने शर्मा को धमकी दी थी।

इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने दावा किया कि संदेश में आवाज पन्नू की थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सख्त आतंकवाद विरोधी कानून – गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत आतंकवादी नामित किया जा चुका है। वह इस समय अमेरिका में हैं।

ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दावा किया था कि असम की जेल में सिखों को ‘यातना’ दी जा रही है और शर्मा को इससे दूर रहने के लिए कहा।

खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ 18 मार्च की कार्रवाई के बाद, पंजाब सरकार ने उसके सात करीबी सहयोगियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में स्थानांतरित कर दिया था।

कुछ पत्रकारों को दोपहर में दो बार यह ऑडियो संदेश मिला था।

असम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कहा कि शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी है।

असम पुलिस के महानिदेशक जी पी सिंह ने ट्वीट किया, “गुरपतवंत सिंह पन्नू नामक एक व्यक्ति द्वारा असम के मुख्यमंत्री को धमकी दिए जाने के संबंध में भारतीय दंड सहिंता की संबंधित धाराओं और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments