scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशभाजपा नेता विनोद तावड़े ने सावरकर पर हमले के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

भाजपा नेता विनोद तावड़े ने सावरकर पर हमले के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) भाजपा ने रविवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के बारे में बहुत कम जानते हैं।

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वीर सावरकर के बारे में टिप्पणी करने से पहले हिंदुत्व विचारक पर इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के विचारों के बारे में जानने का सुझाव दिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सावरकर को एक कट्टर देशभक्त, समाज सुधारक, कवि और इतिहासकार करार दिया और राहुल गांधी पर स्वार्थी राजनीतिक हितों के लिए सावरकर पर‘‘कीचड़ उछालने’’ का आरोप लगाया।

एक बयान के अनुसार, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान तावड़े ने कहा, ‘‘उन्हें (राहुल गांधी को) अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के अलावा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के साथ ही कांग्रेस के एक अन्य प्रमुख नेता रहे प्रणब मुखर्जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के ‘‘महान योगदान’’ को स्वीकार किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इतिहास के इस पहलू को भी जानना चाहिए।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments