scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशकर्नाटक में आगामी चुनाव के मद्देनजर राज्य की सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई

कर्नाटक में आगामी चुनाव के मद्देनजर राज्य की सीमा पर सतर्कता बढ़ाई गई

Text Size:

मेंगलुरु, दो अप्रैल (भाषा) दक्षिण कन्नड़ (डीके) जिला प्रशासन ने मई में कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नकदी और उपहारों का अनुचित इस्तेमाल रोकने के वास्ते केरल से सटी सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

डीके के उपायुक्त एम आर रवि कुमार ने बताया कि केरल के साथ अंतर-राज्यीय सीमा बिंदुओं पर 10 जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि डीके में अंतर-जिला और स्थानीय जांच चौकियों सहित कुल 27 जांच केंद्र स्थापित किए गए हैं।

कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और अन्य विभागों की मदद से सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए डीके जिला पंचायत के मुख्य चुनाव अधिकारी कुमार को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्येक के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

शहर के पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments