scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशओड़िशा के झारसुगुड़ा में फिरौती के लिए किशोर की हत्या

ओड़िशा के झारसुगुड़ा में फिरौती के लिए किशोर की हत्या

Text Size:

झारसुगुड़ा (ओडिशा), 29 मार्च (भाषा) खनिज संपदा से भरपूर ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए 15 साल के एक किशोर का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झारसुगुड़ा के सरबहाल इलाके के एक व्यवसायी के बेटे समर्थ अग्रवाल का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान झारसुगुड़ा के अमित कुमार शर्मा और जिले के ब्रजराजनगर के दिनेश कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा रंजन अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments