scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएफआरडीए ने ओम्बुड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाई

पीएफआरडीए ने ओम्बुड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा को पांच साल बढ़ाकर 70 साल कर दिया है।

अभी तक पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण नियमन, 2015 के तहत ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 वर्ष निर्धारित थी।

सोमवार को अधिसूचित गजट के मुताबिक, पीएफआरडीए ने अपने नियम को संशोधित कर ओम्बुड्समैन के लिए अधिकतम उम्र सीमा को 65 से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया है।

सरकारी गजट में प्रकाशित होने के साथ ही यह संशोधन प्रभावी हो जाएगा।

पीएफआरडीए का ओम्बुड्समैन पेंशन संबंधी शिकायतों पर विचार कर उनका समाधान देता है। उसका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन साल का होता है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments