scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशदिल्ली मेट्रो कोच में बज रहे ‘हरियाणवी गाने’ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

दिल्ली मेट्रो कोच में बज रहे ‘हरियाणवी गाने’ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली मेट्रो के एक कोच के अंदर ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ पर कथित रूप से बजाए जा रहे एक हरियाणवी गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है।

‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ – लोगों को यात्रा और स्टेशन संबंधित सूचना प्रदान कराने वाला सिस्टम है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वीडियो के बारे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पता है।

उन्होंने बताया, “ऐसे वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाना बहुत मुश्किल है। हालांकि, हम इस मुद्दे की जांच करेंगे।”

बिना तारीख वाले वीडियो में यात्रियों के एक समूह को दिल्ली मेट्रो के कोच के दरवाजे के पास खड़ा देखा जा सकता है, तभी हरियाणवी गाना ‘2 नंबरी’ बजने लगता है। गाना शुरू होते ही कुछ यात्रियों को हंसते हुए भी देखा जा सकता है। थोड़ी देर बाद गाना बंद हो जाता है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments