scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

अडाणी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान अडाणी एंटरप्राइजेज को हुआ। कंपनी का शेयर सात प्रतिशत टूट गया।

बीएसई में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.06 प्रतिशत नीचे आ गया।

अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 5.66 प्रतिशत, अडाणी पावर में पांच प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन में पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में पांच प्रतिशत तथा अडाणी विल्मर में 4.99 प्रतिशत का नुकसान रहा।

एनडीटीवी का शेयर 4.99 प्रतिशत, एसीसी 4.22 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स 2.91 प्रतिशत नीचे आया। दिन में कारोबार के दौरान समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए।

बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 40.14 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 57,613.72 अंक पर आ गया।

अडाणी समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में दो कारोबारी सत्रों में सामूहिक रूप से 80,096.75 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments