scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशयमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे खुलेंगे

यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे खुलेंगे

Text Size:

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 27 मार्च (भाषा) उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया के पर्व पर 22 अप्रैल को दोपहर 12:41 बजे खुलेंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुना जयंती के अवसर पर सोमवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में विश्व प्रसिद्ध गढ़वाल के चारधामों में से एक यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के समय का मुहूर्त निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे जिसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का आरंभ हो जाएगा।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments