scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता 32 प्रतिशत से 92 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को मुख्य रूप से आसमान के साफ ​​रहने की उम्मीद जताई है और कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments