scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बलिया में मेडिकल स्टोर के संचालक ने किया ऑपरेशन, मरीज की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया में मेडिकल स्टोर के संचालक ने किया ऑपरेशन, मरीज की मौत

Text Size:

बलिया (उप्र), 23 मार्च (भाषा) बलिया जिले के खेजुरी कस्बे में एक व्यक्ति की आपरेशन के बाद मौत हो जाने के मामले में एक मेडिकल स्टोर के संचालक को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी कस्बे के एक मेडिकल स्टोर के संचालक ए. रहमान ने बुधवार को जिगिरसड़ गांव के रहने वाले मुन्ना गुप्ता का ‘हाइड्रोसील’ का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद गुप्ता की हालत बिगड़ गई और बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

खेजुरी थाना प्रभारी विंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मेडिकल स्टोर के संचालक ए. रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं. सलीम

जोहेब

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments