scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअतीक के जेल में बंद भाई से अवैध तरीके से मिलने वाले दो गिरफ्तार

अतीक के जेल में बंद भाई से अवैध तरीके से मिलने वाले दो गिरफ्तार

Text Size:

बरेली, 21 मार्च (भाषा) जिला जेल में बंद पूर्व विधायक अशरफ से अवैध तरीके से मुलाकात करने के आरोप में दो लोगों को मंगलवार को बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अशरफ गैंगस्टर से नेता बने पूर्व सांसद अतीक अहमद का भाई है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी और पीलीभीत जिला निवासी मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि रजा को बरेली से गिरफ्तार किया गया, जबकि आरिफ को पीलीभीत स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

यह दोनों कई अन्य मामलों में भी वांछित थे।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments