scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Text Size:

श्रीनगर, 18 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दे रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

भाषा पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments