scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशविचाराधीन कैदी को शॉपिंग मॉल ले जाने वाले उप निरीक्षक और तीन सिपाही निलंबित

विचाराधीन कैदी को शॉपिंग मॉल ले जाने वाले उप निरीक्षक और तीन सिपाही निलंबित

Text Size:

लखनऊ, 17 मार्च (भाषा) लखनऊ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी को शॉपिंग मॉल ले जाने के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। लखनऊ पुलिस आयुक्तालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक राम सेवक और सिपाही अनुज धामा, नितिन राणा और राम चंद्र प्रजापति को कर्तव्‍य पालन में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि ऋषभ राय को शस्त्र कानून के एक मामले में पिछले साल जून में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। राय को कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं और अदालत ने उसे सात मार्च को एक सरकारी अस्पताल में ले जाने की अनुमति दी थी।

उसने बताया कि राय को जेल से अस्पताल ले जाने और मेडिकल जांच होने के बाद वापस जेल लाने के लिए उक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आरोपी पुलिसकर्मी राय को वापस जेल ले जाते समय एक शॉपिंग मॉल में ले गए थे। राय के मॉल में जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।

भाषा चंदन आनन्द गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments