गुवाहाटी, 17 मार्च (भाषा) असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने पिछले महीने राज्य में बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्रवाई शुरू की थी और अब तक 4,300 से अधिक ऐसे मामले दर्ज किये हैं।
सिंह ने बताया कि अब तक 889 मामलों में आरोप पत्र दायर किये जा चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि बाकी मामलों में भी आरोप पत्र अप्रैल के अंत तक दायर कर दिये जाएंगे।
असम के डीजीपी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने तीन फरवरी से बाल विवाह के 4,363 मामले दर्ज किये हैं। हम अभी तक 889 मामलों में आरोप पत्र दायर करने में सफल रहे हैं।’’
राज्य सरकार ने तीन फरवरी को बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्रवाई शुरू की थी।
भाषा वैभव दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
