scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली हवाई अड्डे को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया

दिल्ली हवाई अड्डे को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे को भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन रेटिंग संगठन स्काईट्रैक्स ने यह जानकारी दी।

एक बयान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) को इस साल वैश्विक सूची में 36वां स्थान मिला है। इससे पहले 2022 में आईजीआईए को 37वां स्थान मिला था।

जीएमआर एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की अगुवाई वाला गठजोड़ आईजीआईए का संचालन करता है।

स्काईट्रैक्स के अनुसार, आईजीआईए दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा है और दुनिया के शीर्ष 50 हवाई अड्डों की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय हवाई अड्डा है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments