scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

Text Size:

जम्मू, 15 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बल के पांच जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ के जवान गश्त ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सुबह छह बज कर करीब 50 मिनट पर टिकरी के पास मांड में जम्मू जा रहे ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में चार ‘सहायक उप-निरीक्षक’ और एक कांस्टेबल शामिल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत ‘स्थिर’ बताई जाती है।

अधिकारी के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments