(फाइल फोटो के साथ)
नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 14 मार्च (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य में शांति एवं समृद्धि के लिए यहां वेलंकन्नी में स्थित प्रसिद्ध गिरजाघर में मंगलवार को प्रार्थना की।
संगमा अपनी पत्नी के साथ ‘बेसिलिका ऑफ आर लेडी ऑफ हेल्थ’ गिरजाघर गए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ ‘बेसिलिका ऑफ आर लेडी ऑफ हेल्थ वेलंकन्नी’ भारत में सबसे अधिक श्रद्धेय कैथोलिक गिरजाघरों में से एक है, जिससे कई चमत्कार जुड़े हुए हैं।’’
संगमा ने कहा, ‘‘ईश्वर हमारे राज्य के सभी लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, शांति एवं समृद्धि दें और उनकी कृपा हम सबके जीवन में बनी रहे।’’
संगमा ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिये मुख्यमंत्री पद की पिछले सप्ताह शपथ ग्रहण की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर के आशीर्वाद के लिए उसे धन्यवाद देने तमिलनाडु स्थित ‘श्राइन ब्रेसिलिका ऑफ आर लेडी ऑफ हेल्थ’ में जाना और मेघालय की सेवा का नया अध्याय शुरू करते समय ईश्वर से बुद्धिमत्ता एवं मार्गदर्शन की प्रार्थना करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’
भाषा सिम्मी दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
