scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली,14 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चा तेल की कीमत 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,110 रुपये प्रति बैरल रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 132 रुपये या 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,110 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,627 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.94 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.99 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 79.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments