scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशफिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच मरे

फिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पांच मरे

Text Size:

फिरोजाबाद (उप्र), 14 मार्च (भाषा) जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया जनपद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोरखपुर से आ रही एक फोर्ड जीप सड़क के किनारे खड़ी थी। उसकी सवारियों में से कुछ लघुशंका के लिए उतरी थीं। उसी बीच, लखनऊ से आंबेडकर नगर जा रही एक इको कार ने जीप को पीछे से टक्कर मार दी।

सिंह के अनुसार, हादसे में जीप में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई । मृतकों की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल (निवासी सुजानगढ़), 43 वर्षीय नेमीचंद, 38 वर्षीय कैलाश, 37 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में, जीप में सवार सात अन्य यात्री घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार में सवार 35 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता की मौके पर मौत हो गई उसके दो सहयात्री घायल हो गए।

सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments