scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगेल ने चार रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की घोषणा की

गेल ने चार रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल ने सोमवार को 31 मार्च (2022-23) को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 40 प्रतिशत या चार रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ कुल लाभांश भुगतान 2,630 करोड़ रुपये का होगा।

गेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि कंपनी शेयरधारकों को उनके निवेश पर दीर्घावधि लाभ उपलब्ध करा रही है।

भारत सरकार, कंपनी में 51.52 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ, 1,355 करोड़ रुपये का लाभांश प्राप्त करेगी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments