नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (आईआरईडीए) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से बुनियादी ढांचा वित्तीय कंपनी (आईएफसी)’ का दर्जा मिला है।
कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आरबीआई ने इरडा को आईएफसी का दर्जा दिया है।
इससे पहले इरडा को ‘निवेश और क्रेडिट कंपनी (आईसीसी)’ के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
बुनियादी ढांचा वित्तीय कंपनी का दर्जा कंपनी को पूंजी जुटाने के लिए एक व्यापक निवेशक आधार तक पहुंचने में मदद करता है। लिहाजा पूंजी जुटाने की दरें प्रतिस्पर्धी होंगी।
इरडा को आईएफसी के रूप में मान्यता मिलने से निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा, ब्रांड मूल्य बढ़ेगा और बाजार में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होगा।
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
