scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 81.81 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 81.81 पर पहुंचा

Text Size:

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 81.81 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.78 पर खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.06 के स्तर पर चला गया। कुछ देर बाद रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.81 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.06 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.77 फीसदी गिरकर 103.78 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत बढ़कर 83.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments