scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: छात्रा ने आईटीआई परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज के दौरान मौत

महाराष्ट्र: छात्रा ने आईटीआई परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज के दौरान मौत

Text Size:

नागपुर, 12 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र में नागपुर शहर के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाली 23 वर्षीय छात्रा की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रानी अमरदीप धनविजय ने छह मार्च को संस्थान के परिसर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था और कुछ विद्यार्थियों ने उसे बेहोश पाया था।

उन्होंने बताया कि छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि धंतोली पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और इस घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।

भाषा देवेंद्र संतोष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments