scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशसेना, स्थानीय पुलिस ने सिक्किम में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला

सेना, स्थानीय पुलिस ने सिक्किम में बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला

Text Size:

गंगटोक, 12 मार्च (भाषा) भारतीय सेना के जवानों ने नाथुला और सोमगो झील से गंगटोक जा रहे उन 900 पर्यटकों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जो भारी बर्फबारी के कारण फंस गए थे। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने जवाहरलाल नेहरू रोड और नरेन्द्र मोदी मार्ग पर शनिवार देर रात तक फंसे रहे पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उन्हें गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता एवं गर्म भोजन मुहैया कराया।

उन्होंने बताया कि 142 महिलाओं और 50 बच्चों समेत कम से कम 360 पर्यटकों ने सेना के शिविरों में रात बिताई, जबकि कई अन्य लोग सेना और पुलिस की मदद से गंगटोक पहुंचे।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार को सड़कों को साफ कर दिया गया।

पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी के मद्देनजर प्रशासन ने फिलहाल नाथुला और सोमगो झील के लिए पास जारी करना बंद कर दिया है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments