scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Text Size:

कोटद्वार (उत्तराखंड), 12 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय रामलाल को दिल्ली के नांगलोई इलाके से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जा रहा है, जहां सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

बच्ची के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नौ मार्च को गांव के पास ही बच्ची के साथ बलात्कार किया और वहां से फरार हो गया।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई जिसने फोन सर्विलांस के माध्यम से आरोपी की लोकेशन पता कर उसे नांगलोई से गिरफ्तार किया।

भाषा सं दीप्ति अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments