scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशलापता युवक का अधजला शव मिला

लापता युवक का अधजला शव मिला

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 12 मार्च (भाषा) जिला पुलिस ने खतौली क्षेत्र से रविवार को 22 वर्षीय लापता युवक का अधजला शव बरामद किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस शुक्रवार को दीपक नामक युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी, इसी क्रम में रविवार को शाहमपुर गांव से उसका आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिश्रा ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने उपलों के ढेर से धुआं निकलते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर दीपक का जला हुआ शव मिला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments