scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकोलकाता चाय नीलामी की रिपोर्ट

कोलकाता चाय नीलामी की रिपोर्ट

Text Size:

कोलकाता, 11 मार्च (भाषा) कलकत्ता टी ट्रेडर्स एसोसिएशन (सीटीटीए) के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बिक्री-08 के दौरान चाय की सभी श्रेणियों के लिए लंबे समय के बाद कुल मांग और कुल पेशकश में तेजी का रुख देखा गया।

उन्होंने कहा कि नीलामी नौ मार्च को हुई थी और बाजार में कुल मांग में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

सीटीटीए के आंकड़ों के अनुसार कुल 58,287 पैकेज (17,49,781 किलोग्राम) की पेशकश की गई, जिसमें सीटीसी लीफ के 37,032 पैकेज, ऑर्थोडॉक्स (पारंपरिक किस्म) के 13,528 पैकेज, दार्जिलिंग चायपत्ती के 1700 पैकेज और डस्ट टी के 6,027 पैकेज शामिल हैं।

सीटीसी के पत्ते को कम कीमत स्तर पर अच्छी मांग के साथ पूरा किया गया और कुल 7,77,921 किलोग्राम की विभिन्न श्रेणियों को 140.40 रुपये प्रति किलोग्राम की औसत कीमत पर बेचा गया।

कुल मांग का लगभग 73.41 प्रतिशत मांग सीटीसी चाय पत्ती के लिए था। दार्जिलिंग चाय पत्ते की कम कीमत स्तर पर मजबूत मांग थी।

सीटीटीए अधिकारी ने बताया कि बिक्री-9, बिक्री-10 और बिक्री-11 को निलंबित कर दिया गया है और बिक्री-12 का आयोजन 22 और 23 मार्च को किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments