scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने ‘स्कोर्स’ के माध्यम से फरवरी में 2,672 शिकायतों का निस्तारण किया

सेबी ने ‘स्कोर्स’ के माध्यम से फरवरी में 2,672 शिकायतों का निस्तारण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) शेयर बाजार नियामक सेबी ने फरवरी में कंपनियों और बाजार बिचौलियों के खिलाफ कुल 2,672 शिकायतों का अपने मंच ‘स्कोर्स’ के माध्यम से निस्तारण किया। सेबी के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

‘स्कोर्स’ एक शिकायत निवारण प्रणाली है, जिसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जून 2011 में पेश किया था।

सेबी द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी की शुरुआत में लगभग 2,603 मामले लंबित थे और इस महीने 2,321 नयी शिकायतें आईं।

ये शिकायतें रिफंड (धन वापसी), आवंटन, मोचन और ब्याज व अन्य मामलों से संबंधित थीं।

सेबी ने बताया कि फरवरी, 2023 तक सात शिकायतें लगभग तीन महीने से ज्यादा समय से लंबित थीं।

ये शिकायतें अनुसंधान विश्लेषक, निवेश सलाहकार, कॉरपोरेट प्रशासन/ सूचीबद्धता शर्तों, गैर-डीमैट, रीमैट और हस्तांतरण/ लाभांश/ अधिकार/ मोचन से संबंधित थीं।

सेबी ने कहा कि किसी शिकायत के निस्तारण का औसत समय 30 दिन है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments