scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवाईईआईडीए ने शुरू की भूखंडों के लिए मिले आवेदनों की जांच

वाईईआईडीए ने शुरू की भूखंडों के लिए मिले आवेदनों की जांच

Text Size:

नोएडा, 11 मार्च (भाषा) यमुना एक्सप्रेस- वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) द्वारा जारी भूखंडों की योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार शाम को समाप्त हो गई। प्राधिकरण ने आवेदनों की जांच शुरू कर दी है.

वाईईआईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण ने चिकित्सा उपकरण पार्क, फुट प्रिंट भूखंड (व्यवसायिक), डाटा पार्क, होटल और संस्थागत श्रेणी के भूखंड के लिए योजना निकाली थी, जिसके लिए आवेदन का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा उपकरण पार्क में 97 भूखंड के लिए 80 आवेदन आए हैं। फुट प्रिंट के 10 भूखंड के लिए 30 आवेदन आए हैं। होटल के चार भूखंड के लिए आठ आवेदन आए हैं। डाटा पार्क के 90 एकड़ के दो भूखंड के लिए चार आवेदन आए हैं। अब इनका आवंटन ड्रा के जरिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के कागजात पूरे पाए जाएंगे, उन्हें उचित प्रक्रिया के तहत आवंटन के तहत भूखंड दिया जाएगा। भाषा राजकुमार अनुराग पाण्डेयपाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments