देहरादून, 10 मार्च (भाषा) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और वृक्षों के अवैध कटान के मामले में उत्तराखंड वन विभाग के पूर्व प्रमुख के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया गया है।
राज्यपाल की सहमति से जारी आरोपपत्र में भरतरी को गलत आचरण, वन विभाग के मुखिया के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही बरतने, प्रशासनिक आदेशों तथा भारतीय सेवा आचरण नियमावली की अवहेलना का दोषी बताया गया है।
भरतरी को इस मामले में 15 दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करना है जिसमें उन्हें अपना बचाव करना है या आरोपों को स्वीकार करना है, अन्यथा जांचकर्ता अधिकारी उनके खिलाफ एकतरफा जांच कर सकते हैं।
कॉर्बेट के बफर क्षेत्र की पाखरो और मोरघटटी वन प्रभागों में अवैध निर्माण तथा वृक्षों की अवैध कटाई के आरोपों के बीच नवंबर 2021 में राज्य के शीर्ष वन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में की गयी बड़ी फेरबदल के दौरान भरतरी को वन विभाग के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।
भाषा सं दीप्ति दीप्ति संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
