scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेंद्र ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1.40 लाख करोड़ रुपये जारी किए

केंद्र ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1.40 लाख करोड़ रुपये जारी किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14वीं किस्त जारी की है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को कर अंशों की 14वीं किस्त के तौर पर 1,40,318 करोड़ रुपये जारी किए, जबकि सामान्य मासिक हस्तांतरण 70,159 करोड़ रुपये है।”

बयान में कहा गया कि यह हस्तांतरण राज्यों के पूंजीगत और विकास व्यय को बढ़ाने के लिए उन्हें मजबूत करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

वर्तमान में, एक वित्त वर्ष में केंद्र द्वारा एकत्रित करों का 41 प्रतिशत राज्यों को 14 किश्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments