scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश : पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने आग लगायी, 10 लोग झुलसे

उत्तर प्रदेश : पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने आग लगायी, 10 लोग झुलसे

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र) 10 मार्च (भाषा) गाजियाबाद में विवाहेत्तर संबंधों को लेकर पारिवारिक कलह के बाद एक व्यक्ति ने घर में आग लगाने की कोशिश की, जिसमें 10 लोग झुलस गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लोनी क्षेत्र के तिलक नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर रात करीब 12.30 बजे सुरेश (40) की पत्नी रितु (36) से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने बताया कि सुरेश ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर चूल्हे से एलपीजी गैस की पाइप खींच दी,जिससे कमरे में गैस भर गयी।

उन्होंने बताया कि गैस भरने पर रितु ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और गैस रेगुलेटर को बंद कर दिया। इसी बीच सुरेश ने गैस लाइटर जला दिया जिससे कमरे में आग लग गयी और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि आग लगने से खुद सुरेश, उसकी पत्नी रितु समेत परिवार व पड़ोस के 10 लोग झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को पूर्वोत्तर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि आरोपी अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है क्योंकि उसका किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments