scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशभारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ध्वनि-दृश्य सह उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ध्वनि-दृश्य सह उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किए

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ध्वनि-दृश्य (ऑडियो-विजुअल) सह उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें एक दूसरे के देशों में ध्वनि-दृश्य उत्पादन पर आने वाले व्यय के 30 प्रतिशत तक वित्तीय प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की भारत यात्रा के दौरान हुए इस करार पर भारत की ओर से सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्र ने और ऑस्ट्रेलिया की ओर से नयी दिल्ली में उसके उच्चायुक्त बैरी ओफैरल ने दस्तखत किए।

ऑस्ट्रेलिया 16वां देश है जिसके साथ भारत ने सह निर्माण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे विशेष तौर पर छोटे फिल्म निर्माताओं को लाभ होगा जो एक दूसरे के देश में फिल्म, वेब सीरिज, विज्ञापन की शूटिंग करना चाहते हैं या निर्माण उपारांत कार्य या विजुअल इफेक्ट की सेवा लेना चाहते हैं।

चंद्रा ने संवादाताओं से कहा, ‘‘अर्हता प्राप्त सभी परियोजनाएं, अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण कंपनी भारत में अर्हता युक्त खर्च का 30 प्रतिशत या अधिकतम दो करोड़ रुपये नकद प्रोत्साहन राशि का दावा कर सकती हैं।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments