नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हवाई यातायात नियंत्रकों की निगरानी कार्य अवधि को सीमित करने और अन्य नियमों को लागू करने की समय सीमा नौ जून तक बढ़ा दी है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यह फैसला भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अनुरोध के लिया गया। एएआई ने ‘हवाई यातायात सेवाओं में लगे वायु यातायात नियंत्रण अधिकारियों (एटीसीओ) की निगरानी कार्य अवधि को सीमित करने और आराम करने संबंधी जरूरतों’ संबंधी सीएआर में छूट देने की मांग की थी।
सीएआर नागर उड्डयन जरूरतों को संदर्भित करता है।
इन मानदंडों को लागू किए जाने की समय सीमा नौ जून तक बढ़ा दी गई है। पहले सीएआर को इसी महीने लागू होना था।
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी समय सीमा बढ़ाने की पुष्टि की है।
भाषा रिया पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
