scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशकर्नाटक: रिश्वत मामले में आरोपी भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए

कर्नाटक: रिश्वत मामले में आरोपी भाजपा विधायक विरुपक्षप्पा लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए

Text Size:

बेंगलुरु नौ मार्च (भाषा) रिश्वत मामले में आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एम. विरुपक्षप्पा बृहस्पतिवार को यहां लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए।

वकीलों और पुलिसकर्मियों से घिरे, दावणगेरे में चन्नागिरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक विरुपक्षप्पा लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे।

कर्नाटक सोप ऐंड डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले विरुपक्षप्पा पर अपने बेटे के जरिए, केएसडीएल को कच्चा माल आपूर्ति करने वाले ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत कुमार एम. वी. को दो मार्च को केएसडीएल कार्यालय में एक ठेकेदार से कथित रूप से 40 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

भाषा

जोहेब धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments