नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) कमजोर घरेलू हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबे की कीमत 1.80 रुपये की गिरावट के साथ 751.25 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबे का मार्च महीने में आपूर्ति वाला अनुबंध 1.80 रुपये या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 751.25 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,817 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
