scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशकेरल में तालुक स्तर पर शिकायत निवारण अदालतें आयोजित करेंगे मंत्री

केरल में तालुक स्तर पर शिकायत निवारण अदालतें आयोजित करेंगे मंत्री

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, आठ मार्च (भाषा) केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सरकार अपनी दूसरी वर्षगांठ के मौके पर मंत्रियों के नेतृत्व में तालुक स्तर की अदालतों का आयोजन करेगी। इस दौरान भूमि, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, मानव-पशु संघर्ष और आवारा कुत्तों के खतरे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लोगों की शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तालुक स्तर पर अदालतों के आयोजन का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अप्रैल-मई में सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर मंत्रियों के नेतृत्व में तालुक मुख्यालयों में शिकायत निवारण अदालतें आयोजित की जाएंगी। तालुक स्तर पर लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए कलेक्ट्रेट और संबंधित तालुकों के अधिकारियों की उपस्थिति में ये अदालतें आयोजित की जाएंगी।”

भाषा जोहेब वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments