scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशओडिशा: होली पर नदियों और तालाबों में नहाते समय पांच लोगों की डूबने से मौत

ओडिशा: होली पर नदियों और तालाबों में नहाते समय पांच लोगों की डूबने से मौत

Text Size:

भुवनेश्वर, आठ मार्च (भाषा) ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को होली मनाने के बाद तालाबों और नदियों में नहाने के दौरान पांच लोग डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि केंद्रपाड़ा जिले में ब्राह्मणी नदी में नहाने के दौरान दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कटक के सालीपुर इलाके में चित्रपोला नदी में नहाते समय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बालासोर जिले के सोरो इलाके में तालाब में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई। इसी तरह बोलांगीर के सदर थाना क्षेत्र के कांधापल्ली में गांव के तालाब में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया।

अधिकारियों ने बताया कि कटक में चौद्वार के पास महानदी में नहाते समय एक व्यक्ति लापता हो गया। उसे बचाने के लिए तलाश जारी है।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments