scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशद्रविड़ मॉडल में समानता, महिला सशक्तीकरण शामिल है: स्टालिन

द्रविड़ मॉडल में समानता, महिला सशक्तीकरण शामिल है: स्टालिन

Text Size:

चेन्नई, आठ मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को यहां कहा कि देश का विकास महिलाओं के हाथों में है और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार उनके सशक्तीकरण के लिए चौतरफा प्रयास कर रही है।

स्टालिन ने एथिराज महिला महाविद्यालय में अपने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ‘द्रविड़ मॉडल’ का विकास सर्व समावेशी है और इसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं। महिलाओं को बाहर करने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने का कि मंदिरों में पुजारी के रूप में सभी जातियों के लोगों को नियुक्त करने की पहल में महिला भी शामिल है और यही द्रविड़ मॉडल है।

स्टालिन ने कहा, “सुधारवादी नेताओं के नक्शेकदम पर चलते हुए द्रमुक सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए पहल और योजनाएं लागू कर रही है और देश का विकास महिलाओं के हाथों में है।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments