(फाइल फोटो के साथ)
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), सात मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि राज्य में कानून व्यवस्था पंजाब की तरह नहीं चरमरा जाये।
यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि मणिकरण की झड़प ‘चौंकाने वाली ’ है और चूंकि सुक्खू अपने कंधे पर नयी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं ,इसलिए उन्हें ‘संभलकर कदम बढ़ाना चाहिए।’’
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मणिकर्ण में एक मेले में पंजाब के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गये।
ठाकुर ने दावा किया कि पड़ोसी राज्य पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है और सुक्खू को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हिमाचल में ऐसा नहीं हो।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अलोकप्रिय और जनविरोधी फैसले करने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा कि सरकार ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा स्थापित कई संगठनों को बंद दिया।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
