scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रदान करने के वास्ते तैयारी शुरू : सीआरपीएफ

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रदान करने के वास्ते तैयारी शुरू : सीआरपीएफ

Text Size:

श्रीनगर, सात मार्च (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) वार्षिक अमरनाथ यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयारी कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर में हिमालय पर 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के इस पावन गुफा मंदिर के लिए यात्रा जून में शुरू होने की संभावना है।

सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर ऑपरेशंस) एम एस भाटिया ने पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चाहे चुनाव हों या अमरनाथ यात्रा, उसके लिए जिस किसी भी तरह की व्यवस्था की जरूरत होगी, हमने उसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे चुनाव हों या यात्रा, हमारा प्रयास पूरी तरह सतर्क रहने का होगा। कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये जाएंगे।’’

भाटिया ने यह नहीं बताया कि वह किस चुनाव की बात कर रहे हैं, लेकिन जम्मू कश्मीर में इस साल पंचायत एवं निगम चुनाव होने की संभावना है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments