scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशपत्रकारिता के पूर्व प्राध्यापक पुष्पेंद्र पाल सिंह अपने आप में एक संस्था थे : चौहान

पत्रकारिता के पूर्व प्राध्यापक पुष्पेंद्र पाल सिंह अपने आप में एक संस्था थे : चौहान

Text Size:

भोपाल, सात मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारिता के पूर्व प्राध्यापक पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह अपने आप में एक संस्था थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह (55) का मंगलवार तड़के उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का 6 मार्च 2018 को निधन हो गया था।

चौहान ने सिंह को ‘पत्रकारिता का एक संस्थान’ बताते हुए कहा कि उन्होंने कई छात्रों के जीवन को आकार दिया और वह अपने विद्यार्थियों के बीच ‘पीपी सर’ के रूप में लोकप्रिय थे।

पत्रकारों की एक पीढ़ी को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिन में सिंह के अंतिम संस्कार में पत्रकारों, अधिकारियों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

भाषा दिमो रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments