नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) मंगलवार को भाषा की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
वि26ब्रिटेन राहुल दूसरी लीड भाजपा
भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि सत्ता में हमेशा वही रहेगी : राहुल गांधी
लंदन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह मानना अच्छा लगता है कि भारत में हमेशा वही सत्ता में रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जरूरी कार्य करने में एकजुट हो सकता है।
दि35राहुल लीड भाजपा
राहुल गांधी ‘माओवादी विचार प्रक्रिया’ और ‘अराजक तत्वों’ की गिरफ्त में: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेशी धरती से भारत में लोकतंत्र की स्थिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उसका स्पष्ट विश्वास है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पूरी तरह से ‘‘माओवादी विचार प्रक्रिया’’ और ‘‘अराजक तत्वों’’ की गिरफ्त में हैं।
दि62ईडी तीसरी लीड सिसोदिया
आबकारी मामला : ईडी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पांच घटे पूछताछ की
नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी जांच के तहत मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से करीब पांच घंटे पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि65सीबीआई तीसरी लीड रेलवे
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से पांच घंटे पूछताछ की
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले की जांच के तहत मंगलवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद से दो सत्रों में करीब पांच घंटे पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि44भाजपा लालू
भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच क्यों ना हो: भाजपा
नयी दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ को लेकर मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो उनकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए।
दि40मोदी रियो शपथ बधाई
मोदी ने नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नेफ्यू रियो को बधाई दी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफ्यू रियो और उनकी मंत्रिपरिषद् के सदस्यों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुशासन के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
दि30कांग्रेस खरगे आय
संप्रग सरकार में प्रति व्यक्ति आय 258.8 प्रतिशत, तो मोदी सरकार में सिर्फ 98.5 प्रतिशत बढ़ी: खरगे
नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के 10 वर्षों के दौरान देश के प्रति आय में 258.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 98.5 प्रतिशत बढ़ी।
प्रादे74नगालैंड रियो लीड मुख्यमंत्री
नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
कोहिमा, सात मार्च (भाषा) नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफ्यू रियो ने नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए मंगलवार को शपथ ली।
प्रादे68मेघालय संगमा दूसरी लीड शपथ
कोनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली
शिलांग, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के संगमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। संगमा के साथ 11 विधायकों ने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के तौर पर शपथ ली।
प्रादे86कर्नाटक लीड येदियुरप्पा
कर्नाटक चुनावों में भाजपा के अधिकतर विधायकों को टिकट मिलने की संभावना: येदियुरप्पा
बेंगलुरु, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को संकेत दिया कि कर्नाटक में पार्टी के चार-छह विधायकों को छोड़कर ज्यादातर को विधानसभा चुनावों के लिए टिकट मिलने की संभावना है।
वि23नेपाल प्रचंड रिट याचिका
पांच हजार लोगों की हत्या की बात कबूलने पर प्रचंड के खिलाफ जांच के लिए रिट याचिका दायर
काठमांडू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के खिलाफ मंगलवार को देश के उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दायर की गयी, जिसमें उन्हें कई वर्ष तक चले माओवादी विद्रोह के दौरान 5,000 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी कबूल करने पर उनसे पूछताछ करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।
वि29बांग्लादेश विस्फोट
ढाका में सात मंजिला इमारत में विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
ढाका, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में हुए विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अर्थ22लीड एनसीएलटी जेपी
सुरक्षा समूह करेगा जेपी इन्फ्राटेक का अधिग्रहण, एनसीएलटी ने दी मंजूरी
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज के बोझ से दबी जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण के लिए लगाई गई सुरक्षा समूह की बोली को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इससे सुरक्षा समूह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न अटकी परियोजनाओं में 20,000 फ्लैट का निर्माण कर पाएगा।
अर्थ36अडाणी कर्ज
अडाणी समूह ने 7,374 करोड़ रुपये का शेयर-समर्थित कर्ज चुकाया
नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) कई तरह के विवादों में घिरे अडाणी समूह ने मंगलवार को कहा कि उसने शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 7,374 करोड़ रुपये के कर्ज को चुका दिया है और इस तरह के अन्य ऋण का भी वह मार्च अंत तक भुगतान कर देगा।
खेल22खेल एथलेटिक्स क्रॉस कंट्री भारत
भारत को एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक
काठमांडू, भारत ने 16वीं एशियाई क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां टीम स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
